बाजपुर: पति पर एक वर्षीय बेटे को अपने साथ ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता ने अपने पति पर एक वर्षीय बेटे को अपने साथ ले जाने व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पतरामपुर जसपुर निवासी कोमल पत्नी निर्मल ने पुलिस को बताया कि उसका मायका भाेना कालोनी बाजपुर में है। वह रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके आई थी और वर्तमान समय में यहीं रह रही है।

 आरोप है कि शनिवार काे उसका पति घर आया और उसकी व मायके वालों की गैर मौजूदगी में करीब एक वर्षीय बेअे को घर से उठाकर अपने साथ ले गया है। फोन करने पर उसे इस बात का पता चला। शिकायत करने पर पति व अन्य ससुरल वाले गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

ससुराल वाले उसे बहुत तंग व परेशान करते हैं तथा रोटी-कपड़े से भी मोहताज रखते थे। समय-समय पर उसके साथ मारपीट भी की गई। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था, अलबत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार