मध्य प्रदेश में RSS के कुछ पूर्व प्रचारकों ने बनाया राजनीतिक संगठन, नाम रखा जनहित पार्टी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कुछ पूर्व प्रचारकों ने एक राजनीतिक दल बनाया है और इसका नाम ‘जनहित पार्टी’ रखा है। संघ के पूर्व प्रचारक अभय जैन (60) ने यहां इस उद्देश्य से की गई बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी। 

जैन ने कहा कि हम आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी भी खड़ा करेंगे। जैन ने कहा, ‘‘हमने (संघ के कुछ पूर्व प्रचारकों ने) जनहित पार्टी का गठन किया है क्योंकि अभी सारे राजनीतक दलों की राजनीतिक संस्कृति लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है और लोकतंत्र की कसौटी पर विफल रहे हैं।’’  

ये भी पढ़ें- शरद पवार ने जी20 सम्मेलन में चांदी के बर्तन का इस्तेमाल करने के लिये सरकार पर हमला बोला 

संबंधित समाचार