VIDEO: लड़की ने लड़के को बीच बाजार में मारे इतने थप्पड़...गिनती भूल जाएंगे आप!, वीडियो वायरल
Video viral: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक लड़के और लड़की के झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का और लड़की के बीच झगड़ा होते देखा जा सकता है। लड़की उसे इतने थप्पड़ मारती है कि लोग देखते रह जाते हैं।
वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़का और लड़की किसी बाजार में झगड़ा करते देखा जा सकता है। इस वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि लड़की एक हाथ से लड़के का गिरेवान पकड़ती है और दूसरे हाथ से उसे पीटती है। वो उसे कपड़े पकड़कर घसीटती है। लड़का इस दौरान उसे रोकने की कोशिश करता है। वो बोलता है कि अपनी पत्नी को बुला रहा है, पहले से शादीशुदा है। लेकिन लड़की उसकी बात नहीं सुनती, वो पीटना जारी रखती है। हालांकि, वीडियो किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
Kalesh b/w a Guy and a Girl on Road: no context pic.twitter.com/RvpOv47y6J
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 9, 2023
लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया?
वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देख बड़ी संख्या में लोग कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'ऐसा लग रहा है किसी और का गुस्सा इस लड़के पर निकाल रही है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'खुद मार रही है, फिर बोल रही है हाथ कैसे लगाया। मैडम अब बराबरी है सबको।' तीसरे यूजर ने कहा, 'भाई मैं नहीं सहता।'
ये भी पढ़ें- VIRAL NEWS: दानपेटी खोली तो निकली इंसानी खोपड़ी, देखकर लोगों की कांपी रूह
