राजस्थान चुनाव: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए ये दो नेता
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस नेता ज्योति मिर्धा और सवाई सिंह चौधरी दिल्ली में राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने कमल का दामन थामा।
Former MP Smt. Jyoti Mirdha and Shri Sawai Singh Chaudhary (Retd. IPS Officer) join BJP in presence of Shri @ArunSinghbjp at party headquarters in New Delhi. #JoinBJP https://t.co/d1iSdnMu1k
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) September 11, 2023
भाजपा महासचिव और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ज्योति मिर्धा और सवाई सिंह चौधरी के शामिल होने से भाजपा परिवार को मजबूती मिली है।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ज्योति मिर्धा बहुत लोकप्रिय नेता हैं।’’
ज्योति मिर्धा को राजस्थान के एक बड़े जाट चेहरे के रूप में देखा जाता है। ज्योति मिर्धा नागौर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। 2009 में मिर्धा के लिए सोनिया गांधी प्रचार भी कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के युवराज से की बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
