मुरादाबाद: सीवरलाइन कार्य में सुस्ती और लापरवाही पर कार्यकारिणी सदस्यों ने जलनिगम अधिकारियों को घेरा
महापौर ने भी कार्य की ढिलाई से नागरिकों की परेशानी पर जताई नाराजगी
मुरादाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को सदस्यों ने रामगंगा विहार, आशियाना में सीवरलाइन डालने के कार्य में लापरवाही और शिथिलता से गड्ढों और से नागरिकों की परेशानी पर जल निगम के अधिकारियों को निशाने पर रखा। जलनिकासी के उचित प्रबंध न होने, महानगर की जर्जर सड़कों का मुद्दा बैठक में छाया रहा।
बैठक की शुरुआत में नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने नगर निगम को देश में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे स्थान पर आने के लिए महापौर और नगर आयुक्त को बधाई दी। महापौर ने इसका श्रेय नगर निगम की पूरी टीम और महानगर की जनता को दिया। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने एजेंडा के बिंदु पर चर्चा कर बताया कि 50,000 हजार से अधिक पौधे रामगंगा विहार, काजीपुरा आदि क्षेत्रों में लगाए गए।
रिटेनिंग वाल रामगंगा विहार में नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण न हो पाने अटल घाट पर अंधेरा होने की शिकायत की। पार्षद नीरज गुप्ता ने सवाल पूछा। महापौर ने कहा कि सदन की बैठक में स्मार्ट सिटी को यह प्रोजेक्ट देने का पूरा विवरण दिया जाएगा। सपा पार्षद शीरीगुल ने सीवरलाइन के चलते सड़क खोदाई से नागरिकों की परेशानी का सवाल उठाया। भाजपा पार्षद देशरत्न कत्याल आदि ने भी सवाल का समर्थन किया।
जलनिगम के अधिकारी ने बताया कि बताया कि चेंबर का कार्य एलएंडटी कर रही है और कनेक्शन जलनिगम करा रही है। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि ईओ जलनिगम आदि के साथ एक समिति बनाई है। प्रभावी जीएम जलकल का काम मुख्य अभियंता नगर निगम देख रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि पुराने शहर में सीवरलाइन डल गई है। रामगंगा विहार व आसपास का काम अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।
इसके बाद कनेक्शन दिया जाएगा। महापौर ने कहा कि महानगर में जलनिकासी की योजना बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने नाला नालियों पर अतिक्रमण न करने की लोगों से अपील की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से रेलवे की पुलिया को लेकर रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखें।
नगर आयुक्त ने कहा कि अब मच्छरों के पनपने की संभावना बढ़ेगी। इसलिए सभी पार्षद अपने वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराने के लिए नगर निगम की टीम से समन्वय कर लें। शीरीगुल ने हर वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाने में लापरवाही की शिकायत की। नगर आयुक्त ने अधिकारियों से इसका टेंडर जल्द कर पथप्रकाश व्यवस्था कराने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : रामपुर दोराहा के पास कुएं में मिला नमन, गर्दन पर गहरा घाव...हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
