बहराइच : दीवार गिरने से सास-बहू घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
बहराइच, अमृत विचार। जिले के महमूदपुर गांव में बारिश के दौरान दीवार गिरने से सास और बहू घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जिले में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई। जिसके चलते मिट्टी के मकान में नमी आ गई है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी कुसुम लता पत्नी मूलचंद उम्र 60 वर्ष व जामुनी देवी पत्नी रामानंद उम्र 40 वर्ष घर में काम कर रही थी। तभी घर की दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल सास बहू को सीएचसी फखरपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर डाक्टरों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल में दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें -वाराणसी : BHU में शोध प्रवेश परीक्षा के बुलेटिन में खामियां बता छात्रों ने किया प्रदर्शन
