अयोध्या: सफाई न होने से माइनर में उगी झाड़ियां, टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, किसान परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, पूराबाजार, अयोध्या। ददेरा बड़ी नहर से मित्रसेनपुर की तरफ जाने वाली माइनर सफाई न होने के चलते दुर्दशा का शिकार है। माइनर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं और टेल तक पानी भी नहीं पहुंच रहा है। जिसके कारण तिवारी का पुरवा, साधौ पाण्डेय का पुरवा, महारानी का पुरवा, पूरे फकीर, राम जियावन का पुरवा, मगन का पुरवा दुगौली मित्रसेनपुर गांवों के लोग सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। 

तिवारी का पुरवा के राजकुमार तिवारी, साधौ का पुरवा के गणपति मिश्रा, राम प्रताप मिश्रा, श्रीपति यादव, रामयज्ञ यादव सियाराम, मनीष मिश्रा, विनीत मिश्रा, मुन्ना लाल, बजरंग प्रसाद विश्वकर्मा, रमापति मिश्रा, कपिल देव मिश्रा ने बताया कि एक साल पहले माइनर की सफाई हुई थी, तब से अभी तक कोई सफाई नहीं हुई। जिससे माइनर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग हैं, तब से माइनर में पानी नहीं आ रहा है। इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से भी  से कहा गया, लेकिन सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मनीष वर्मा ने बताया कि साल में एक बार माइनर की सफाई होती है। विगत नवंबर में सफाई हुई थी आने वाले नवंबर में पुनः सफाई होगी।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: भारी बारिश से फूस का मकान गिरा, बाल-बाल बचे परिवार के लोग

संबंधित समाचार