बरेली: जंक्शन पर जायरीन को ट्रेनों ने खूब कराया इंतजार
बरेली, अमृत विचार। उर्स ए रजवी के मौके पर जायरीन को ट्रेनों ने खूब इंतजार कराया। मंगलवार को काफी संख्या में ट्रेनें देरी से पहुंची। तो वहीं बारिश के कारण अलग अलग रेल खंडों में ट्रेनों काशन पर गुजारने की वजह से भी ट्रेनें लेट रहीं।
ट्रेनें लेट होने की वजह से अधिकतर यात्री बार बार सहयोग केंद्र पर जाकर ट्रेनों के आने का अपडेट लेते रहे। मंगलवार 19602 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 2.30 घंटा, 15909 अवध असम एक्सप्रेस 2 घंटा, 12370 कुंभ एक्सप्रेस 4:30 घंटा, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 2:30 घंटा 14617 जनसेवा एक्सप्रेस 3:45 घंटा की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची।
ये भी पढ़ें- UP Cabinet Meeting : बैठक में 15 प्रस्तावों पर मिली मंजूरी, NOIDA की तर्ज पर बनेगा बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण
