बरेली: एयरपोर्ट के संयुक्त महाप्रबंधक से हुई टप्पेबाजी
बरेली, अमृत विचार। कार सवार एयरपोर्ट के संयुक्त महाप्रबंधक से बाइक सवार दो बदमाश टप्पेबाजी कर फरार हो गए। घटना के बाद महाप्रबंधक ने इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बारादरी थाना क्षेत्र के ग्रीन …
बरेली, अमृत विचार। कार सवार एयरपोर्ट के संयुक्त महाप्रबंधक से बाइक सवार दो बदमाश टप्पेबाजी कर फरार हो गए। घटना के बाद महाप्रबंधक ने इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बारादरी थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले राजीव कुलश्रेष्ठ बरेली एयरपोर्ट में संयुक्त महाप्रबंधक के पद पर तैनात है। शनिवार को वह कार से कार्यालय जा रहे थे। वह जैसे ही ट्यूलिप टॉवर के सामने एपी मोटर्स के पास पहुंचे तभी दो बाइक सवार युवकों ने कार से तेल निकलने की बात कहकर उन्हें रोक लिया।
बाइक सवार युवकों की बात पर यकीन करके महाप्रबंधक ने कुछ दूरी पर जाकर कार रोककर बोनट चेक किया तो सब कुछ ठीक निकला। इसके बाद वह जैसे ही कार में बैठने के लिए आए तो सीट पर रखा उनका बैग गायब था।
राजीव ने बताया कि बैग में जरूरी दस्तावेज चेक बुक, पासबुक, पेनकार्ड और गाड़ी के पेपर समेत अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। महाप्रबंधक ने अपने साथ हुई टप्पेबाजी की घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
