भाजपा सरकार का आचरण संविधान विरोधी, आजम खान हैं सच की आवाज है, आईटी रेड पर बोले अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मोहम्मद आजम खान साहब सच की आवाज हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी है, शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय बनाया। मोहम्मद आजम खान साहब सदैव फिरकापरसत ताकतों से लड़ते रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का आचरण संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ लगातार बदले की भावना से काम कर रही है। इससे पहले भी भाजपा ने मोहम्मद आजम खां साहब की ईमानदार छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए फर्जी मुकदमें लगाए थे। उन्हें कोर्ट से राहत मिली। आज पूरी समाजवादी पार्टी उनकी आवाज के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार केन्द्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी एकजुटता और इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। घोसी विधानसभा उपचुनाव की करारी हार से पूरी भाजपा और बौखला गयी है। सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने ही बढ़ते जाएंगे। सरकार तानाशाही और केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग बंद करें। भाजपाई याद रखे तानाशाहों के अहंकार का अंत अवश्य होता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी, तानाशाही आचरण वाली भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी।

यह भी पढ़ें:-घोसी उपचुनाव सबक है हार नहीं, बहराइच में बोले मंत्री अनिल राजभर, हम ''जवान'' नहीं ''बॉर्डर'' फिल्म पर रखते हैं भरोसा...

संबंधित समाचार