केजीएमयू : अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एम्स को मिला पहला स्थान
लखनऊ, अमृत विचार। केजीएमयू स्थित फिजीयोलॉजी विभाग में आज यानी बुधवार को अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिकल एवं डेंटल छात्रों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन फिजीयोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नरसिंह वर्मा की तरफ से किया गया।
दरअसल, फिजीयोलॉजी विभाग में प्रतिवर्ष अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसी के तहत इस बार भी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 15 से अधिक मेडिकल / डेंटल कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। एक स्क्रीनिंग राउंड के बाद सात टीमें आखिरी चरण में पहुँची। प्रो संदीप भट्टाचार्य द्वारा 'क्विज मास्टर' की भूमिका सम्पन्न की गयी। रायबरेली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को पहला स्थान मिला है। मणिपाल स्थित कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज को दूसरा स्थान, वहीं लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को तीसरा स्थान मिला है।
यह भी पढ़ें : अमृत विचार इंपैक्ट : केजीएमयू के शताब्दी के पास चला सफाई अभियान
