गोंडा: घास काटने गई महिला का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। मोतीगंज थाना क्षेत्र के गरिबाजोत गांव की रहने वाली एक महिला का शव बुधवार को संदिग्ध हालत में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। महिला घास काटने के लिए सुबह घर से निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने जब तलाश शुरू की तो देर शाम उसका शव पाया गया। महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।‌

मोतीगंज थाना क्षेत्र के कन्हईपट्टी गांव की रहने वाली शर्मावती वर्मा (40) को अपने मायके कपिसा के गरिबाजोत में नेवासा मिला हुआ था। वह अपने पति बलराम और चार बच्चों के साथ गरिबाजोत में ही रहती थी। बुधवार की सुबह वह पशुओं के चारे के इंतजाम के लिए घास काटने गयी थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। जब काफी देर हो गयी तो बच्चों ने उसकी तलाश शुरू की।

शाम के समय शर्मावती का शव उसके घर से करीब दौ सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। मां का शव देखकर बच्चों के होश उड़ गए। वह शोर मचाते हुए घर की तरफ दौड़े तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव और आसपास के लोग जुट गए। वहीं वारदात की सूचना मिलने पर मोतीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें : केजीएमयू के जिस इमारत में होता है अंग प्रत्यारोपण, उसकी पार्किंग में संक्रमण का खतरा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव