Jawan Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'जवान' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म जवान ने सात दिनों में भारतीय बाजार में 366 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 07 सितंबर को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म जवान को लेकर लोंगो में एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। 

फिल्म जवान में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जवान ने कई फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत में जवान का कुल कारोबार करीब 366 करोड़ रूपये हो गया है।जवान न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी खूब धमाल मचा रही है।

https://www.instagram.com/p/Cw4IL-YIweb/

 गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : मैंने हमेशा कहा है कि इंडियन आइडल मेरे लिए एक जज़्बात है: Vishal Dadlani

संबंधित समाचार