Amrit Vichar Impact : जागे जिम्मेदार, दुरुस्त होने लगीं टूटी पाइप लाइनें 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगंज /अयोध्या, अमृत विचार। दैनिक 'अमृत विचार' की छह सितम्बर को प्रकाशित खबर ' जगह - जगह से लीक कर गईं पेयजल योजना की पाइप लाइनें' खबर का असर हुआ है। स्थानीय जिम्मेदारों ने खबर का संज्ञान लिया है। जिसके बाद अब टूटी पाइप लाइनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। 

9 - 2023-09-14T140334.875
   
विकासखंड तारुन की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जाना बाजार में पांच करोड़ रुपए की लागत से ग्रामवासियों के लिए पानी की टंकी बनी हुई है। इस टंकी से गई पाइप लाइनें कहीं जगह से टूट गईं थीं, जिससे कई जगह जलभराव हो रहा था। इसे लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसका संज्ञान लेकर अब मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत गुरुवार को बीकापुर रोड पर राजेश के घर के सामने कई पाइप लाइन दुरुस्त कराई गई। वहीं दूसरी ओर देवलहवा में विकास व संतोष पांडेय के घर की पानी की पाइप लीकेज होने की वजह से टोंटी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। उसे भी देख-रेख कर रहे कर्मचारियों द्वारा ठीक कराया गया। 

टंकी के ऑपरेटर राजेंद्र ने बताया एक सप्ताह के भीतर जहां भी लिकेज मिलेगा उसे दुरुस्त कर दिया जाएगा। संतोष पांडे, उत्तम शर्मा, विकास, राजेश गौड़, रामप्रताप, प्रदीप, मनोज मोदनवाल आदि ग्रामीणों ने समस्या का समाधान होने पर अखबार को धन्यवाद दिया है।

ये भी पढ़ें -हापुड़ कांड : UP बार कॉउंसिल सदस्य अखिलेश अवस्थी ने इस पद से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार