गौतमबुद्ध नगर: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमले के मामले में तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। दादरी में मारपीट के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला करने के आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। दादरी के थाना प्रभारी निरीक्षक सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जविंदर, विनय तथा नेतराम के रूप में हुई है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने चिटैहरा के निवासी अनंतराम के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया था, जब उप निरीक्षक मलूक सिंह बुधवार को आरोपी को पकड़ने गए तो करीब दो दर्जन लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में जविंदर, विनय तथा नेतराम को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें:-यूपी पुलिस और एनएसजी के संयुक्त अभ्यास कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी ने किया अवलोकन

संबंधित समाचार