बहराइच में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के अहिरनपुरवा गांव निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरनपुरवा निवासी रामावती पत्नी रामाश्रय का शव उसी के घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। जैसे ही जानकारी परिजनों को हुई, तत्काल इसकी सूचना पुलिस मौके पर मटेरा पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भिजवा दिया है। परिजनों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि रामवती अपने पति के साथ अपने मायके में ही रहते थी। कई सालों से वह अपने मायके में ही रहा करती है। 

परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें -UP Breaking News : BJP ने जारी की 70 जिलाध्यक्षों की लिस्ट, आनंद द्विवेदी बने लखनऊ महानगर अध्यक्ष

संबंधित समाचार