मुरादाबाद : आकाश पाल बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, संजय शर्मा को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आकाश पाल और संजय शर्मा का फाइल फोटो।

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मुरादाबाद सहित कई जिलों में भाजपा के नये जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए हैं। आकाश पाल को जिलाध्यक्ष और संजय शर्मा को महानगर अध्यक्ष बनाया है। नये पदाधिकारियों के घर पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। दोनों ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराकर आगामी लोकसभा चुनाव में मिलकर पार्टी को प्रचंड जीत दिलाकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग मांगा। 

नये जिलाध्यक्ष आकाश पाल 1996 में भाजपा में प्राथमिक सदस्य और लोकसभा चुनाव में बूथ एजेंट बने। 1997 में युवा मोर्चा के महामंत्री नगर मंडल भोजपुर के बने। 2014 में पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में देहात विधानसभा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी। 2021 में वह ओबीसी मोर्चा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें नौगावां सादात विधानसभा का प्रभारी बनाया। वर्तमान में वह पश्चिमी क्षेत्र के ओबीसी मोर्चे के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे।

वहीं दूसरी ओर महानगर अध्यक्ष बनाए गए संजय शर्मा ने अपने राजनीति जीवन की शुरूआत वार्ड की कमेटी से की और 1996 में युवा मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष बने। 2009 में रितेश गुप्ता की टीम में महानगर उपाध्यक्ष, 2012 में महानगर महामंत्री रह कर कार्य किया। लगातार तीन विधानसभा चुनाव में उन्हें विधानसभा संयोजक और 2 लोकसभा चुनाव में चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इंतजार के बाद सूची जारी होने के बाद कई दावेदारों के चेहरे लटक गए।

जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी पदाधिकारियों ने दी बधाई
मुरादाबाद। आकाश पाल के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर बधाई दी। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में पार्टी के प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज कर संसद में पहुंचेंगे। स्वागत करने वालों में रचित गुप्ता, अजय चौधरी, हुकुम सिंह, आचार्य नरेंद्र पाल, राजकुमार त्यागी, मयंक अग्रवाल, जीवन सिंह पाल, अमन ठाकुर, सौरभ अग्रवाल, अंकित शर्मा, ओमकार सिंह, विनोद सैनी, जयप्रकाश सैनी, रमन भूषण, मनोज चौधरी, ज्ञानस्वरूप भटनागर, सुमित दिवाकर, नवीन चौधरी, अनूप सिंह, अरुण पंडित, मुकेश माहेश्वरी, वीर सिंह सैनी, नवदीप यादव आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : हाईकमान ने जारी की सूची...हंसराज पप्पू बने रामपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष

संबंधित समाचार