बरेली: भाजपा ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की सूची, संगठनात्मक दो जिलों के बदले जिला अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। भाजपा के बरेली जनपद के संगठनात्मक तीन जिलों में से दो जिलों के जिलाध्यक्ष बदल गए। बरेली के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। उन्हें फिर पांच साल संगठन के कार्य करने का मौका दिया गया है।

महानगर अध्यक्ष की कुर्सी इस बार अधीर सक्सेना को मिली है। वह अभी तक महानगर में महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल को अपनी सीट गंवानी पड़ी। उन्हे संगठन ने किनारे कर दिया।

आदेश प्रताप सिंह को आंवला जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। महानगर अध्यक्ष की पिछले पांच साल से सीट संभाल रहे डॉक्टर केएम अरोड़ा को भी साइड कर दिया गया। हालांकि उन्हें बृज क्षेत्र में भेजे जाने की चर्चा शुरू हो गई है। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बृज क्षेत्र के नए जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दी।

ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रक पर उतरा 11 हजार की हाईटेंशन लाइन का करंट, चालक की मौत

संबंधित समाचार