BJP ने जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, कानपुर में तीनों जिलाध्यक्ष को बदला, बधाई देने वालों का लगा तांता, यहां देखें- पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में तीनों जिलाध्यक्ष बदले गए।

कानपुर में भाजपा ने तीनों ही जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। कानपुर नगर में उत्तर की जिम्मेदारी दीपू पांडेय को सौंपी गई है, जबकि दक्षिण की जिम्मेदारी शिवराम सिंह को दी गई है।

कानपुर, अमृत विचार। शुक्रवार को भाजपा ने भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। कानपुर में भाजपा ने तीनों ही जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। कानपुर नगर में उत्तर की जिम्मेदारी दीपू पांडेय को सौंपी गई है, जबकि दक्षिण की जिम्मेदारी शिवराम सिंह को दी गई है। वहीं कानपुर ग्रामीण का जिम्मा दिनेश कुशवाहा को दिया गया है।

listds

इसी तरह कानपुर देहात में मनोज शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा के बाद जिलाध्यक्षों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय में सभी पदाधिकारियों का स्वागत समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

shivraj singh

शिवराम सिंह जिला अध्यक्ष कानपुर दक्षिण

deepu pandey

दीपू पांडे जिला अध्यक्ष कानपुर महानगर उत्तर

इसी तरह उन्नाव से अवधेश कटियार, इटावा से संजीव राजपूत, कन्नौज से वीर सिंह भदौरिया, फर्रुखाबाद से रूपेश गुप्ता, फतेहपुर से मुखलाल पाल, औरैया से भवन प्रकाश गुप्ता, बांदा से संजय सिंह, महोबा से अवधेश गुप्ता, चित्रकूट से लवकुश चतुर्वेदी, हमीरपुर से सुनील पाठक, जालौन से उर्विजा दीक्षित को जिलाध्यक्ष बनाया गया।

मनोज शुक्ला

मनोज शुक्ला जिलाध्यक्ष कानपुर देहात

 

संबंधित समाचार