बरेली: प्रेमप्रसंग के चलते युवक ने किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चाची से प्रेमप्रसंग के चलते एक युवक ने खेत मे जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना बहेड़ी के आजमपुर निवासी वीरेन्द्र (24) पुत्र मोरचंद्र के परिजनों ने बताया कि उसका लंबे समय से अपनी चाची के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था। वुधवार को उसका चाची से विवाद हो गया। इस बीच वह घर से चला गया। गुरुवार की शाम को वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा उसका शव खेत मे लगे शीशम के पेड़ पर लटका हुआ था।

 

संबंधित समाचार