Fatehpur: घरेलू विवादों में महिला समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में घरेलू विवादों में महिला समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान।

फतेहपुर के गाजीपुर और हुसेनगंज थानाक्षेत्रों में घरेलू विवादों में महिला समेत दो ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

फतेहपुर, अमृत विचार। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला समेत दो लोगों ने गुरूवार की रात फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जिससे उनके परिजनों में कोहराम मचा रहा। घटनाओं की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गांव निवासी प्रकाश रैदास पुत्र रामधनी गांव में खेती किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्रकाश अपने परिवार के सदस्यों से जमीन विवाद को लेकर विवाद कर रहा था। इसके बाद वह घर से निकल गया था। दोपहर में जानकारी हुई कि उसका शव जंगल में महुआ के एक पेड़ से फांसी के फंदे से लटक रहा था।

घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। मृतक अपने पीछे पत्नी सूरज कली व तीन बच्चों को छोड़ गया। इसी तरह हुसेनगंज थाना क्षेत्र औढ़ेरा निवासी सुनील लोधी की पत्नी रंजना देवी ने गुरूवार की रात फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय घर पर किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरूवार देर शाम खाना खाकर वह कमरे में जाकर सो गई थी। रात में अचानक देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने जिंदा होने की आशंका पर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार