आखिरकार हटाये गये हापुड़ के सीओ, एएसपी का भी हुआ स्थानान्तरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अधिवक्ता पर हुए लाठीचार्ज के मामले में शासन ने अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) का तबादला कर दिया है। वहीं दोनों अधिकारियों की जगह पर नये अफसरों को भी तैनात कर दिया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन नीरा रावत ने अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ मुकेश चंद मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बरेली बनाकर  भेजा गया है। बरेली में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण राजकुमार का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ के पद पर किया है।

सीओ हापुड़ सिटी अशोक कुमार सिसौदिया को  उपाधीक्षक सहारनपुर बनाया गया  है। जबकि सहारनपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा को हापुड़ में पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें:-भदोही: भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने दीपक मिश्रा पर जताया भरोसा, सौंपी जिले की कमान

संबंधित समाचार