लखीमपुर: चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दंपत्ति ने कूदकर बचाई जान
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। गोला लखीमपुर मार्ग पर एक कार अचानक धूं-धूंकर जलने लगी। कार मे सवार दंपत्ति किसी तरह जान बचाकर निकले और हादसा होने से बच गया। रविवार की दोपहर एक दंपत्ति कार में सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह लखीमपुर से गांव आधारपुर के पास पहुंचे तभी उनकी …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। गोला लखीमपुर मार्ग पर एक कार अचानक धूं-धूंकर जलने लगी। कार मे सवार दंपत्ति किसी तरह जान बचाकर निकले और हादसा होने से बच गया। रविवार की दोपहर एक दंपत्ति कार में सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह लखीमपुर से गांव आधारपुर के पास पहुंचे तभी उनकी कार सैंटरो में स्पार्किंग होने लगी।
दंपत्ति जब तक कुछ समझ पाते तब तक कार धूं-धूंकर जलने लगी। कार में सवार दंपत्ति ने कूद कर अपनी जान बचाई और दमकल को सूचना दी। मौके पर पंहुचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला लाहौरी नगर कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार पांडे अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ थाना फरधान के गांव बौठा मे अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह आधारपुर के पास पहुंचे उनकी सेंट्रो कार में आग लग गई।
जिससे पूरी गाड़ी जल गई। सूचना के एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फरधान थाना प्रभारी विमल गौतम ने मौके पर पहुंचकर कार को सड़क के किनारे कराया।
