रामपुर : मिलक के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिलक (रामपुर) अमृत विचार। मिलक के एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता की अचानक तबियत बिगड़ गई। उपचार के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। जिसके बाद कर्मचारी मौका पाकर फरार हो गए। परिजनों  का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिलक थाना क्षेत्र के पिपला शिव नगर गांव निवासी राहुल ने पत्नी शीतल (26) को प्रसव पीड़ा के चलते गुरुवार को हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद शीतल ने नवजात को जन्म दिया। प्रसव के जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। शुक्रवार रात में अचानक शीतल की तबियत बिगड़ गई। डॉक्टर की अनुपस्थिति में स्टाफ नर्सों ने शीतल का उपचार शुरू कर दिया।

उपचार के दौरान शीतल ने दम तोड़ दिया। शीतल की मौत के बाद सभी स्टाफ नर्स व कर्मचारी मौके से फरार हो गए। महिला को मृत अवस्था में देख परिजनों के होश उड़ गए। अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : हाईकमान ने जारी की सूची...हंसराज पप्पू बने रामपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव