अयोध्या: स्वच्छता अभियान के तहत फ्लैग रन का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत लोगों को जागरूपता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सरयू तट पर फ्लाग रन का आयोजन किया गया। और राम की पैड़ी से निकल कर स्वच्छ अयोध्या सुंदर अयोध्या का संदेश दिया। अयोध्या को करोड़ों की योजनाओं से स्मार्ट सिटी बनाए जाने का प्रयास केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही है। तो वहीं अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाए जाने के लिए अयोध्या नगर निगम स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया रहा है।

इसी क्रम में आज अयोध्या की राम की पहली पर स्वच्छता फ्लैग रन का आयोजन किया गया जिसमें अयोध्या के जनता अवध और सरस्वती विद्या मंदिर सहित अन्य विद्यालय के सैकड़ो की संख्या में स्कूलों की छात्र-छात्राएं भी प्रतिभागी हुए। अयोध्या के राम की पैड़ी से स्वच्छता का संदेश देते हुए पदयात्रा निकल गया। जो सरयू घाट, नया घाट, लता मंगेशकर चौराहा से होते हुए पुनः राम की पैड़ी पर समाप्त हुआ। 

अयोध्या नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार की जानकारी देते हुए बताया कि आज भारतीय स्वच्छता लीग 2.0 के तहत फ्लाग रन का आयोजन किया गया इसी क्रम में 14 तारीख से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा के रूप में मनाया जाएगा।

आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर जन जागरण के अभियान को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं और प्रयास होगा कि लोगों तक यह संदेश हो कि स्वच्छता हमारी ही नहीं आपकी भी जिम्मेदारी है वैसे तो अयोध्या एक पवित्र शहर है और हम सबका दायित्व बनता है कि अपने शहर को साफ और सुंदर रखें।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: राज्यमंत्री का इंडिया गठबंधन पर सियासी वार, बोले- घोटाले से बचाने के लिए एकता

संबंधित समाचार