अयोध्या: सर्राफा दुकान में हुई चोरी का खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली बीकापुर पुलिस ने क्षेत्र स्थित एक सर्राफा दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। चोरी के आरोप में तीन को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवर तथा 6120 रुपये बरामद किए हैं। सभी का पुलिस ने चालान किया है। रविवार को एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि …

अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली बीकापुर पुलिस ने क्षेत्र स्थित एक सर्राफा दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। चोरी के आरोप में तीन को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवर तथा 6120 रुपये बरामद किए हैं। सभी का पुलिस ने चालान किया है।

रविवार को एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बीकापुर कोतवाली पुलिस ने मंगारी पुलिया के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने बीकापुर कोतवाली क्षेत्र समेत हैदरगंज थाना क्षेत्र के हथिगो में सेंधमारी कर चोरी की बात कबूली है।

गिरफ्तार रोशन लाल निवासी भदेसर कोतवाली बीकापुर के पास से एक चाकू और चोरी के 2 बाजू बन्द, बाल चोटी एक, 4 पायल, विछिया 4, 3 अंगूठी, एक कड़ा, 3 कानफूल सफेद धातु व 1 कान का झाला पीली धातु व 2100 तथा संजीत कुमार बनराजा निवासी नटौली थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर के पास से 1 अदद बाल चोटी, 1 अदद बाजू बन्द, 1 अदद कड़ा, 2अदद पायल, 8 अदद विछिया, 1 अदद बालजूडा, सफेद धातु 1 अदद माला पिली धातु व 50 ग्राम सफेद धातु के टुकड़े व 2000 रुपये और निरंजन निवासी भदेसर कोतवाली बीकापुर के पास से 1 अदद हाथ मेंहदी, 1 अदद कड़ा, 1 अदद बाजू बन्द, 2 अदद पायल, 1 अदद चाभी छल्ला, 8 अदद विछिया, 1 अदद बाल जूरा, सफेद धातु व 1 अदद लाकेट पीली धातु व 2020 रुपये बरामद किया है। सभी का पुलिस ने चालान किया है।

संबंधित समाचार