खौफनाक: पति-पत्नी के बाहर जाते ही घर में आते थे भूत, लिविंग रूम की छत पर दिखे रहस्यमयी पंजे के निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चीन के निंग्ज़िया इलाके से बेहद डरावनी घटना सामने आई है। यहां रहने वाले एक कपल ने अपने कमरे की छत पर कुछ ऐसा देखा, जिसे देख कर वह घर में से बाहर उल्टे पांव ही दौड़ पड़े। बता दें उन्होंने एक कमरे की छत पर भूत के काले पैरों के निशान देखे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 

मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, लियू और उनकी पत्नी अपने घर से कहीं बाहर गए हुए थे। जब वे लौटे तो उन्होंने अपने एक कमरे की छत पर रहस्यमयी पैरों के निशान देखे, जिन्हें देखकर वे दोनों डर गए। लियू ने बताया कि दोपहर में जब वह बाहर निकले तो छत साफ थी, लेकिन जब रात को लौटे तो लिविंग रूम की छत पर रहस्यमयी पैरों के निशान दिखे।

वहीं लियू ने बताया कि इन निशानों को देखकर वह और उनकी पत्नी हौरान रह गए। लिविंग रूम की छत ऐसी लग रही थी जैसे कोई गंदे जूते पहन कर उस पर से गुजरा हो। हम इन पैरों के निशानों को देखकर शॉक्ड रह गए। उन्होंने इस घटना का एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। जिसमें छत पर बने हुए पैरों के निशानों को साफ देखा जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी पूरी रात डरे हुए रहे और सुबह उन्होंने फिर देखा तो पाया कि पैरों के निशान अभी भी वहीं हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए लियू ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या साइंस इसे समझा सकता है? जब मैं घर पहुंचा तो ये पैरों के निशान बने हुए मिले। हमारे घर का एक दशक पहले रिनोवेशन किया गया था। हम पुष्टि कर सकते हैं कि ये पहले वहां नहीं थे। ये है काफी परेशान करने वाला।’बता दें अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं। नेटीजंस ने इस घटना पर हैरानी जताई है। 

ये भी पढे़ं- डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान, इन घरेलू उपायों को अपनाकर दूर करें समस्या