Auraiya: ट्रक ने टूरिस्ट बस में मारी टक्कर, श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार, गोरखुपर से चारधाम दर्शन के लिए जा रहे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में ट्रक ने टूरिस्ट बस में मारी टक्कर।

औरैया में ट्रक ने टूरिस्ट बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। बस पर सवार श्रद्धालु गोरखपुर से चारधाम, मथुरा, वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

औरैया, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड मिहौली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस में टक्कर मार दी। हादसा होते ही सवारियां चीखने लगी। सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और सवारियों को बाहर निकालने लगे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी व हाइड्रा की मदद से सवारियों को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंची एसपी ने घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल भर्ती कराया। बस पर सवार श्रद्धालु गोरखपुर से चारधाम, मथुरा, वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

 

 

संबंधित समाचार