बरेली: 587 परीक्षार्थियों ने छोड़ी रुविवि परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रविवार को भी जारी रहीं। रविवार को होने वाली परीक्षा में 587 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में एक नकलची छात्रा पकड़ी गया। रुविवि के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रथम पाली की परीक्षा में 4353 छात्र, 2191 छात्राओं समेत कुल 6544 परीक्षार्थियों में से 125 …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रविवार को भी जारी रहीं। रविवार को होने वाली परीक्षा में 587 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में एक नकलची छात्रा पकड़ी गया।

रुविवि के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रथम पाली की परीक्षा में 4353 छात्र, 2191 छात्राओं समेत कुल 6544 परीक्षार्थियों में से 125 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इनमें 77 छात्र, 48 छात्राएं शामिल थीं। द्वितीय पाली की परीक्षा में 6690 परीक्षार्थियों में से 251 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली की परीक्षा में 6624 परीक्षार्थियों में से 211 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

संबंधित समाचार