मुरादाबाद में दो और महिलाओं की मौत, 87 और मिले संक्रमित
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। दो महिलाएं कोरोना का शिकार बनी हैं। निर्यातक का बेटा सहित एक निर्यात फर्म के कई कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आए हैं। रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 87 नए संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेट किया गया है। मझोला …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। दो महिलाएं कोरोना का शिकार बनी हैं। निर्यातक का बेटा सहित एक निर्यात फर्म के कई कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आए हैं। रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 87 नए संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेट किया गया है।
मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार विकास नगर की रहने वाली 52 वर्षीय महिला को खून व सांस की तकलीफ थी। उसका उपचार दिल्ली रोड स्थित साईं अस्पताल में चल रहा था। यहां उसकी कोरोना जांच कराई गई तो वह संक्रमित पाई गई। सात सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नौ सितंबर को उसे टीएमयू में रेफर कर दिया गया।
यहां रविवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। ठाकुरद्वारा की रहने वाली 55 वर्षीय महिला को भी संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को टीएमयू में भर्ती कराया गया। यहां दोपहर ढाई बजे उसने दम तोड़ दिया। उधर रामगंगा विहार निवासी निर्यातक का बेटा भी संक्रमित हुआ है। लाइनपार रामलीला रोड निवासी अधेड़, एपेक्स हास्पिटल की महिला कर्मी, नगर नगर की महिला, चौरासी घंटा मंदिर निवासी बुजुर्ग, प्रेम नगर निवासी बुजुर्ग, आवा विकास जज साहब की धर्मशाला फेस फाइव की रहने वाली बुजुर्ग महिला, दीन दयाल नगर निवासी महिला, टीडीआई सिटी का अधेड़, पटपट सराय का बुजुर्ग, बंगला गांव नागफनी की महिला, जवाहर बाग का युवक, वाल्मीकि बस्ती की महिला, गलशहीद का युवक, डिलारी की युवती, आशियाना फेस टू का युवक, भोजपुर का अधेड़, डिलारी चंगेरी का अधेड़, विकास नगर निवासी अधेड़ संक्रमित मिला है।
रैपिड एंटीजन किट से 1681 लोगों की जांच हुई, जिसमें 38 लोग संक्रमित पाए गए। सबसे अधिक हरथला में 11 संक्रमित मिले हैं। बताया जाता है कि टीम ने कोठीवाल हास्पिटल के पास एक एक्सपोर्ट फर्म में कोरोना जांच की थी, जहां के ये कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। इसके साथ पीतल बस्ती, मझोला, टाउन हॉल, बंगला गांव, कांठ में चार-चार, ठाकुरद्वारा में तीन, डिलारी, भोजपुर में एक-एक संक्रमित पाया गया है।
