लखनऊ: समिट बिल्डिंग में खून से लथपथ व्यक्ति का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विभूतिखंड थाना क्षेत्र का मामला, घायल लोहिया अस्पताल में भर्ती

लखनऊ, अमृत विचार। विभूतिखंड थाना क्षेत्र की समिट बिल्डिंग का एक वाडियो वायरल हुआ है। इसमें नशे में धुत खून से लथपथ व्यक्ति की एक फ्लोर की खिड़की के पास कुछ लोगों से कहा सुनी होते दिख रही है। इसके बाद युवक खून से लथपथ दिखता है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग में एक लहूलुहान व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे हैं। उक्त व्यक्ति लड़खड़ाते कदमों से जीनें की सीढ़ियों पर चढ़ते उतरते दिखाई देता है। इसके बाद एक खिड़की के पास जाता है और अंदर मौजूद लोगों से कुछ विवाद जैसा होना लगा रहा है।

इसके बाद शीशे पर हाथ मारता है, जिससे हाथ लहूलुहान हो जाता है। इसके बाद वह नीचे आकर परिसर में लेट जाता है। इसके बाद एकाएक लोगों की भीड़ दिखती है और कुछ देर बाद पुलिस दिखाई देती। यह पूरा वाकया रविवार रात करीब 9:30 बजे 13वें फ्लोर पर हुआ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि घायल का नाम जीशान खान है, वह लखनऊ का ही रहने वाला है। नशे में उसने खिड़की पर हाथ मारा था इससे हाथ में चोट आई है। मामले में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मोबाइल पर मेसेज भेज पति ने फंदा लगाकर दी जान, तो पत्नी ने भी कर ली आत्महत्या, जानें वजह

संबंधित समाचार