Kanpur: पत्नी की हत्या के बाद बेटे को भी जहर देकर मारा, महिला समेत दो गिरफ्तार, क्राइंम ब्रांच ने ऐसे किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में क्राइम ब्रांच ने हत्या का खुलासा किया।

कानपुर में पत्नी की हत्या के बाद बेटे को भी बहाने से बुलाकर जहर देकर मार डाला। क्राइम ब्रांच ने घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार फरार आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच जुटी है।

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी क्षेत्र में पिछले वर्ष रिश्तों का कत्ल करने वाली एक वारदात चर्चा बन गई थी। जिसमें पत्नी की हत्या के बाद बेटे को भी जहर देकर मार डाला गया था। उस दौरान कहानी हार्ट अटैक होने की रची गई थी। दरअसल वह जहर देकर हत्या की गई थी। वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि युवक के पिता ने सौतेली मां के साथ मिल कर अंजाम दिया था। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने पूरी कहानी का राजफाश कर दिया। मुकदमे में नामजद आरोपी सौतेली मां और उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पिता समेत चार नामजद अभी फरार हैं।

इटावा के भरथना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद यह मामला जून माह में ट्रांसफर होकर चकेरी थाने आ गया था। मृतक सन्नी यादव निवासी भरथना के ननिहाल पक्ष द्वारा पिता और सौतेली मां समेत छह को आरोपी बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मामले में नामजद आरोपी. राजेश यादव निवासी भरथना (मृतक के पिता), रोजी यादव पत्नी राजेश यादव (मृतक की सौतेली मां), गोलू यादव (रोजी का भाई), रेहान्श यादव (मृतक का सौतेला भाई), जनमेद यादव (रोजी के पिता), गंगासहाय यादव (राजेश के पिता) को शामिल किया गया था। जिसमें से क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को रोजी यादव और गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया।

यह था पूरा मामला

राजेश यादव के रोजी यादव निवासी इटावा नगला ठकुरई सेप्रेम संबंध थे। दोनों ने शादी भी कर ली थी। इसका विरोध राजेश की पहली पत्नी अर्चना यादव नेकिया तो उसकी राजेश ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मृतक सन्नी की मां अर्चना यादव की हत्या में आरोपी राजेश यादव (पति) गंगासहाय यादव (ससुर) व फूला देवी (सास) को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। राजेश जमानत पर रिहा चल रहा था। पिछले वर्ष जून माह में आरोपी राजेश यादव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पुत्र सन्नी को जहर देकर मार दिया था। इस संबध में पूर्व में थाना भरथना मे रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटनास्थल के अनुसार मामला थाना चकेरी स्थानांन्तरित हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने मामला खोलने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था।

बाबा की बीमारी के बहाने से बुलाया था 

जांच में सामने आया कि सनी को पिता राजेश नेफोन पर बताया कि बाबा की तबियत खराब है, उससेमिलना चाहते हैं। इस पर सनी मिलने के लिए गया वहीं खाने में उसे जहर देदिया गया। ननिहाल व अन्य सभी से राजेश ने कहा कि हार्टअटैक से मौत हुई है और इसे हैलट भी लेकर गए थे। हालांकि ननिहाल पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था। इस पर जब बिसरा जांच हुई तो सारा सच सामने आ गया। क्राइम ब्रांच ने पूरे मामले का राजफाश कर दिया है। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

 

संबंधित समाचार