Kanpur News: शहर में बनेंगे 20 नए ई-चार्जिंग स्टेशन, बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया फैसला, पढ़ें- पूरी खबर
कानपुर में 20 नए ई-चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
कानपुर में 20 नए ई-चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए फैसला लिया गया।
कानपुर, अमृत विचार। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 20 नए ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। नगर निगम द्वारा नए स्टेशनों के लिए स्थान चिह्नित कर जो सूची भेजी गई थी, उसे शासन की मंजूरी मिल गई है।
उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन व निर्माण एवं गतिशीलता नीति-2022 के तहत नगरीय परिवहन निदेशालय ने नगर निगम को पत्र लिखकर चार्जिंग स्टेशनों के लिए जगह चयनित कर रिपोर्ट भेजने को कहा था। नगर निगम ने शहर में हर नौ किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन प्रस्तावित किए हैं। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर टाटा कंपनी के साथ ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम जल्द शुरू होगा।
यहां पर ई-बसों के हैं चार्जिंग सेंटर
अहिरवां में स्मार्ट सिटी मिशन से ई-बसों का चार्जिंग सेंटर बना है। विकास नगर बस अड्डे मंच चार्जिंग सेंटर का निर्माण हो रहा है। फजलगंज डिपो में बने चार्जिंग स्टेशन में सिटी ई-बसों की चार्जिंग होती है।
अभी मोतीझील व निराला नगर में हैं चार्जिंग सेंटर
अभी मोतीझील और निराला नगर में पराग डेयरी के पास ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बने हैं। मोतीझील कारगिल पार्क के बाहर बना पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन आधी-अधूरी तैयारी के साथ शुरू है। यहां 18 रुपये प्रति यूनिट की दर से वाहन चार्ज होते हैं। दूसरा चर्जिंग स्टेशन निराला नगर में बनकर तो तैयार है, लेकिन अभी संचालित नहीं हो रहा है।
हर नौ किमी पर होगा चार्जिंग स्टेशन
जोन-1
1. टाटमिल चौराहे पर रॉयल गार्डेन के बगल में
2. डिप्टी पड़ाव में पेट्रोल पंप के सामने
3.चाचा नेहरू अस्पताल के पास तिलहन मंडी
जोन-2
1. पुलिस चौकी अहिरवां के पास जीटी रोड पर
2. नगर निगम जोन-2 कार्यालय के सामने
3. वीसी मोटर्स के सामने ड्योढी घाट मोड़
4. चकेरी मोड़ पर शौचालय के सामने
5. दहेली सुजानपुर में जीटी रोड सनिगवां रोड
6. यशोदा नगर बाईपास पेट्रोल पम्प के पूर्व में
7. ओमपुरवा पुरानी चुंगी चौकी लाल बंगला रोड
जोन- 3
1. सेन पारा चौकी के दक्षिण में सागर रोड पर
2. बसंत बिहार नौबस्ता बाईपास रोड कूड़ाघर
जोन-4
1. कार्डियोलाजी के पास सुलभ के बगल में
जोन-5
1. दबौली प्रथम में हर मिलाप स्कूल के सामने
2. गुजैनी मेन रोड पर पुलिस चौकी के सामने
3. शास्त्री चौक पर केस्को सबस्टेशन के सामने
4. फजलगंज चौराहे पर शताब्दी ट्रैवल्स के पास
जोन-6
1. सीएसजेएमयू के गेट से पश्चिम जीटी रोड
2. एचबीटीयू शताब्दी गेट के बगल में ग्रीन बेल्ट
3. विष्णुपुरी में कस्तूरबा गांधी स्कूल के सामने
