प्रयागराज: विद्यालय में दर्जनों छात्रों की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के गेदुराही गांव स्थित इंटर कॉलेज में अचानक 35-40 स्कूली छात्र-छात्राओं की तबीयत खराब हो गई जिससे स्कूल प्रशासन सहित अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। बता दे कि गेदूराही गांव स्थित गुलाब शंकर यादव इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं कुल 35-40 बच्चों की अचानक तबियत बिगड़ गई।

मामले की जानकारी पर स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा ले जाया गया जहां बच्चों की हालत गंभीर बनी रही घटना को देखकर अस्पताल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मोबाइल पर मेसेज भेज पति ने फंदा लगाकर दी जान, तो पत्नी ने भी कर ली आत्महत्या, जानें वजह

संबंधित समाचार