Jalaun News: सिलेंडर में लगी आग, खाना बना रही महिला झुलसी, बचाने में पति भी चपेट में आया, दोनों की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में सिलेंडर में आग लगने से दंपती झुलसे।

जालौन में सिलेंडर में आग लगने से दंपती झुलस गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जालौन, अमृत विचार। शहर कोतवाली के राम नगर में सोमवार की सुबह गैस सिलेंडर से रिसाव होने पर आग लग गई। खाना बना रही महिला और आग बुझाने के प्रयास में उसके पति बुरी तरह झुलस गए। शोरगुल सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सभी की मदद से आग पर काबू पाया गया और फिर आग से झुलसे दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत नाजुक होने पर दोनों को झांसी रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक उरई शहर के मोहल्ले रामनगर निवासी राजेंद्र पुत्र भगवान दास की पत्नी सुशीला सुबह किचन में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक एलपीजी सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के चलते आग लग गई। आग लगते ही सुशीला बुरी तरह झुलस कर चीखने चिल्लाने लगी।

शोर सुनकर सुशील को बचाने आए पति राजेंद्र भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर सुशीला और राजेंद्र की बड़ी लड़की व आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से झुलसे  दंपत्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर दोनों को झांसी रेफर कर दिया गया।

संबंधित समाचार