एक गांव ऐसा भी...जहां कभी नहीं होती 'बारिश', वजह जानकर आप भी बोल उठेंगे OMG

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सना। पूरी दुनिया में कई ऐसी कई जगहें हैं जहां बारिश इतनी होती है कि बाढ़ जैसे हालत पैदा हो जाते हैं या मौसम के हिसाब से थोड़ी बहुत बारिश देखने को मिलती है, लेकिन एक जगह ऐसी भी हैं जहां बारिश होती ही नहीं है। आपको जानकर हैरानी तो होगी लेकिन बात सोलह आना सत्य है।

तरपतक545

बता दें, आपको एक गांव ऐसा है जहां आज तक बारिश ही नहीं हुई। वहां पर आज भी ग्रामीण बारिश के बगैर परेशानी झेल रहे हैं। इस गांव का नाम अल-हुतैब है, यह यमन देश की राजधानी सना में स्थित है। यह गांव जमीन से करीब 3200 मीटर ऊंचाई पर एक लाल बलुआ की पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। बारिश ना होने की खास वजह यही है कि ऊंचाई पर होने के कारण बारिश नहीं हो पाती है।

गांव में बारिश नहीं होने के कारण फिर भी यहां का नाजरा बहुत ही खूबसूरत होता है। दूरदराज से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां पर सुंदर घरों का निर्माण है, जोकि दूर से आए लोग खूब पसंद करते हैं। इसके आलवा यहां पर दिन में बहुत ही गर्मी पड़ती है और रात को कड़ाके की जमा देने वाली ठंड। गांव ऊंचाई पर होने के कारण बादल जब भी बनते हैं तो गांव के नीचे ही बनते हैं और बरस जाते हैं।

यह भी पढ़ें-'पृथ्वी के विनाश' की तारीख का चला पता!, तेजी से आ रहा उल्कापिंड...22 परमाणु बम धमाकों जितनी होगी तबाही

संबंधित समाचार