मुरादाबाद : पत्थर से कुत्ते का सिर कूचकर मार डाला, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। हिमगिरी कॉलोनी में एक व्यक्ति ने पत्थर से सिर कूचकर कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इस मामले में पशु संरक्षण का काम कर रहे शेखर चौहान ने आरोपी के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।

शेखर चौहान ने कपिल को नामजद किया है। उनका कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। कॉलोनी में कुत्ता शांत बैठा था, इसके सिर पर कपिल ने पत्थर से कई बार वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। शेखर ने बताया कि घटना 13 सितंबर की है। लेकिन, उन्हें मुहल्ले से खबर 15 सितंबर को मिली थी। पता चला कि उन लोगों ने कपिल को कुत्ते को न मारने के लिए समझाया भी था। मगर उसने एक न सुनी और अभद्र व्यवहार किया। 

उन्होंने बताया कि सीसी कैमरे के फुटेज उनके पास उपलब्ध हैं, जो घटना और आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य हैं। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष सिविल लाइन राम प्रसाद शर्मा ने प्रकरण में कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया है। थाना पुलिस ने शेखर की तहरीर पर आरोपी कपिल को जानवर की हत्या करने का भी आरोपी बनाया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जनहित के कार्यों की अनदेखी पर पार्षद नाराज, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार