बहराइच : गाजे बाजे के साथ विसर्जित हुई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विश्वकर्मा जयंती पर मिल में हुई थी स्थापना

जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। जिले के आईपीएल चीनी मिल परिसर कारखाना में रविवार को स्थापित की गई प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को हुआ। जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। जुलूस के साथ घाघरा नदी में विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा गाजे बाजे के साथ विसर्जित की गई।

जरवल रोड में स्थित आईपीएल चीनी मिल में विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा कारखाना परिसर में रविवार को स्थापित की गई थी। दो दिन विधविधान से पूजन अर्चन किया गया। सोमवार दोपहर बाद भगवान की प्रतिमा को पिकअप पर रखकर शाम को प्रतिमा घाघरा घाट नदी में विसर्जित की गई। इस अवसर पर चीनी मिल प्रबंधक टीएस राणा, मुख्य अभियंता महावीर सिंह, लेखा अधिकारी अजीत सिंह, केमिस्ट रामशंकर माथुर, आईटी मैनेजर दीपक सिंह, गन्ना प्रबंधक सीपी सिंह, विक्रय प्रबंधक रामायण सिंह, एचआर मैनेजर विनय सिंह, अनूप सिंह, उपेंद्र दुबे, विष्णु शुक्ला, राम आज्ञा विश्वकर्मा, भवानी दीन सिंह, रामचंद्र सिंह, श्याम सुंदर सिह, मोहन सिंह, गोविंद, ज्ञानेंद्र सैनी, चीनीमल पुजारी रामचंद्र पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : ICDS : आंगनबाड़ी के स्मार्ट फोन में फर्जीवाड़ा, उपनिदेशक दोषी

संबंधित समाचार