खबर का असर : गांव भेज गया ट्रांसफार्मर, हुआ स्थापित
15 दिन बाद ग्रामीणों को मिली बिजली
नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। लालपुर गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व फुंक गया था। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदलने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार में सोमवार को प्रमुखता से किया गया। खबर का संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियंता ने गांव विद्युत ट्रांसफार्मर भेजवाया।
नानपारा तहसील अंतर्गत ग्राम लालपुर में मटेरा विद्युत उपकेंद्र के सिंगहा फीडर से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। लालपुर गांव में 25 केवी के ट्रांसफार्मर से पचासी लोगों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। लेकिन 15 दिन पूर्व अधिक भार के चलते ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसकी शिकायत गांव के लोगों ने अवर अभियंता और उपकेंद्र के कर्मचारियों को दी। 15 दिन बीत गए हैं फिर भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया है। इससे ग्रामीण रविवार को नाराज हो गए गांव निवासी रज्जब अली, राजू, हुसैन, जलालू, जवाहर, आरिफ ताहिर और महमूद ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी अधीक्षण अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन भेजा। इस खबर को सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर का संज्ञान लेते अधीक्षण अभियन्ता शैलेंद्र कुमार ने फटकार लगाते हुए ट्रांसफार्मर लगवाने के निर्देश दिए। सोमवार को गांव विद्युत ट्रांसफार्मर पहुंच गया। देर शाम से आपूर्ति शुरू करने की बात अधिकारी बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बहराइच : गाजे बाजे के साथ विसर्जित हुई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा
