बदायूं: रिटायर दरोगा के परिवार को SP ओपी सिंह ने इंसाफ दिलाने की दिशा में उठाया कदम, अब क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

CO बदायूं और सिटी मजिस्ट्रेट ने जुस पिलाकर खतम करवाई भूख हड़ताल

बदायूं, अमृत विचार। मालवीय आवास पर चल रहे रिटायर S. I के परिवार की भूख हड़ताल और धरना 14 दिन बाद आखिरकार खत्म हो गया। SP ओपी सिंह ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जांच को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: घर से खेलने के लिए निकले दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

अब इस पूरे प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। घरनास्थल पर पहुंचे बदायूं सीईओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने 14 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारी रणवीर सिंह को जूस पिलाकर इस धरने और भूख हड़ताल को खत्म करवाया। साथ ही इस बारे में जानकारी दी कि अब इस पूरे प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच करेगी।

दरअसल, यह पूरा प्रकरण 21 जुलाई का है। जब अपने बाग में पेड़ लगाने को लेकर रिटायर SI रूम सिंह के भतीजे ललितेश से कृष्णपाल और सतपाल का झगडा हुआ, जिसमे कृष्णपाल के मामूली चोट लग गई।कृष्णपाल और सतपाल ने पैसों और राजनीतिक दवाब का इस्तेमाल भरपूर किया। जिसका परिणाम ये हुआ कि रूदयान चौकी इंचार्ज तिलकराम और इस्लामनगर SHO हरिंदर ने 27 तारीख को दर्ज FIR में कपटपूर्ण तरीके से रिटायर बुजुर्ग SI और उनके निर्दोष बेटे बिक्की उर्फ पवन का नाम भी दर्ज कर दिया और तो और बाग में हुए झगड़े को घर में घुसकर मारपीट में तब्दील करते हुए गंभीर धारा 452 भी लगा दी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यहां तक की CO बिल्सी ने भी रिटायर SI और उनके बेटे को फंसाने में कोई कमी नही छोड़ी। आखिरकार SP ओपी सिंह ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कड़ा कदम उठाते हुए जांच को क्राइम ब्रांच के लिए ट्रांसफर करने की बात कही। ऐसे में पीड़ित परिवार को अब न्याय मिलने का पूरा भरोसा हो गया है। साथ ही आपको बता दें कि अब इस मामले में आरोपित रुदन चौकी इंचार्ज तिलकराम और गलत विवेचना कर  निर्दोषों को फसाने का षड्यंत्र रचने के मामले में कभी भी गाज गिर सकती हैं।

फिल्हाल पीड़ित परिवार ने एसपी ओपी सिंह का क्राइम ब्रांच को जांच ट्रांसफर करने के लिए धन्यवाद कहा है और इस पूरे मामले में मीडिया की निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आभार प्रकट किया है। लगभग 2 महीने से चल रही पीड़ित परिवार की न्याय की लड़ाई अब अंजाम तक पहुंचती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: रिटायर SI के परिवार का धरना और भूख हड़ताल 12वें दिन भी रहा जारी

संबंधित समाचार