लखीमपुर खीरी: मितौली में अवैध रूप से संचालित चार हॉस्पिटल सीज
अभी भी कई अवैध हॉस्पिटल व पैथालॉजी संचालित
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मितौली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार हास्पिटल सीज किए हैं। इससे हास्पिटल संचालकों में हड़कंप है, क्योंकि अभी भी कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों में कई अवैध रूप से हॉस्पिटल व पैथालॉजी संचालित किए जा रहे हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मितौली कस्बा सहित क्षेत्र के गांव दतेली व पिपरझला में अवैध रूप से संचालित चार निजी अस्पतालों को सीज किया है, जो कई सालों से संचालित किए जा रहे थे। टीम ने सबसे पहले मितौली कस्बा स्थित सोनम हॉस्पिटल में छापेमारी की। इस दौरान मौज़ूद संचालको द्वारा अस्पताल के दस्तावेज न दिखा पाने के कारण अस्पताल को सीज किया गया है। इसके बाद टीम ने क्षेत्र के गांव दतेली में अवैध रूप से संचालित हो रहे अशोक हॉस्पिटल व पिपरझला में मंदीप व नाजरीन हॉस्पिटल को सीज करने की कार्रवाई की गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह हॉस्पिटल काफी समय से अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। लगातार कई दिनों से इसकी सूचना मिल रही थी। चारों अस्पतालों के संचालक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिससे सभी को सीज करने की कार्रवाई की गई है।
ये भी पढे़ं- लखीमपुर खीरी: ट्रक की टक्कर से व्यापारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
