उन्नाव में कुत्तों के पीटने का वीडियो देख मेनका गांधी ने इंस्पेक्टर को किया फोन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी क्षेत्र के अखलॉक नगर में तीन कुत्तों को लोहे की रॉड से पीटने के कई वीडियो वॉयरल हुये थे। पुलिस ने बेजुवान संस्था की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोमवार को वॉयरल वीडियो पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सुल्तानपुर सांसद व पशु अधिकारवादी मेनका गांधी तक पहुंचा। जहां उन्होंने गंगाघाट कोतवाली प्रभारी को फोनकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बता दे, उन्नाव अंतर्गत अखलॉक नगर गांव में शनिवार रात दो कुत्तों को तीन युवक लोहे की रॉड से पीट रहे थे। कुत्तों की पीटने की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई। रविवार को सोशल साइटों पर कुत्तों की पीटने के छह वीडियो वॉयरल हुये थे। घटना में दो कुत्तो की मौत हो गई थी। कुत्तों की मौत के मामले में बेजुवान संस्था की पदाधिकारी प्रतिभा शुक्ला की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सुल्तानपुर सांसद व पशु अधिकारवादी मेनका गांधी ने वॉयरल वीडियो को संज्ञान में लिया और गंगाघाट कोतवाल राजकुमार को फोन कर मामले की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस बावत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुत्तों को पीटने वालों की शिनाख्त कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जायेगी। बता दे भाजपा नेत्री मेनिका गांधी को बेजुवानों से अधिक लगाव है। जिस कारण उन्होने पीपल फार अनिमल्स नामक एक गैर सरकारी संगठन आरम्भ किया था। जो पूरे भारत में पशु आश्रय चलाता है। इसके साथ ही उन्होंने संजय गांधी एनीमल केअर सेंटर की स्थापना की है। जिसकी मॉनीटरिंग खुद करती हैं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते लेखपाल को रंगेहाथ दबोचा

संबंधित समाचार