Farrukhabad News: दबंगों ने राजमिस्त्री को दौड़ाकर मारी गोली, कादरी गेट थाने से कुछ दूरी पर वारदात... आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में दबंगों ने राजमिस्त्री को दौड़ा कर मारी गोली।

फर्रुखाबाद में दबंगों ने राजमिस्त्री को दौड़ा कर गोली मार दी। गोली लगने से राजमिस्त्री घायल हो गया। कादरी गेट थाने से कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना कादरी गेट क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। बीती रात दबंगों ने राजमिस्त्री को थाने से कुछ ही दूरी पर गाड़ी में जबरन बैठाने का प्रयास किया। राजमिस्त्री ने आरोपियों के चंगुल से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान दबंगों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया।

थाना कादरी गेट क्षेत्र के मोहल्ला मारवाड़ी निवासी सूरज पाल राजमिस्त्री है। चचेरे भाई शिवम की पत्नी नंदनी की तबीयत खराब चल रही है। वह जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती हैं। सूरज पाल सोमवार देर रात लोहिया अस्पताल से वापस आ रहा था। इसी दौरान कादरी गेट थाने से कुछ दूरी पर लिंजीगंज वाले रोड पर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। सूरज ने बताया की एक पक्ष मौके से मारपीट कर भाग गया।

दूसरे पक्ष ने उसे पहले पक्ष का साथी समझ गाड़ी में डालने का प्रयास किया। जब वह भागने लगा तो तीन राउंड फायरिंग कर दी गई। एक गोली उसके दाएं पैर में लग गई। आनन-फानन में घायल सूरज पाल के चाचा ने उसे जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ल फोर्स के साथ जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे। घायल से घटना की जानकारी ली।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा