सुलतानपुर: नीरज और दीपेंद्र की चौथी पुस्तक पढ़ेंगे इंजीनियरिंग की छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंजीनियरिंग की पुस्तक स्विचगियर एंड प्रोटक्शन प्रकाशित

सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले के लंभुआ तहसील के मुरारचक गांव निवासी इंजीनियर नीरज मिश्र और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी के निदेशक डा. दीपेंद्र सिंह की लिखी पुस्तक स्विचगियर एंड प्रोटक्शन प्रकाशित हो गई है। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए यह इनकी चौथी पुस्तक है। नीरज व दीपेंद्र की लिखी पुस्तक स्विच गियर एंड प्रोटक्शन पुस्तक का प्रकाशन भारत भारती पब्लिकेशन मेरठ ने किया है। 

इंजीनियर नीरज मिश्रा वर्तमान में राजकीय पॉलिटेक्निक सदर बस्ती में व्याख्याता (विद्युत) के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग पंचम सेमेस्टर के लिए एनएसक्यूएफ द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप है। यह पुस्तक पावर सिस्टम प्रोटक्शन में उपयोग हो रहे विभिन्न तकनीक के बारे में है। इस पुस्तक में ट्रांसफार्मर, अल्टरनेटर एवं ट्रांसमिशन लाइन के प्रोटेक्शन एवं विभिन्न प्रकार के उपकेंद्र जैसे ग्रिड इंसुलेटेड सबस्टेशन के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है।

 इसके पहले श्री मिश्रा द्वारा लिखी हुई पुस्तक स्पेशल इलेक्ट्रिकल मशीन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग मैटेरियल एवं पीएलसी स्काडा नामक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। इस पुस्तक के प्रकाशित होने पर केएनआईटी सुलतानपुर के प्रो वाईके चौहान, प्रो. बी. सिंह, प्रो सौरभ मणि त्रिपाठी, प्रो वरुण कुमार, डा. हर्ष विक्रम सिंह समेत अन्य ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : हलियापुर बनेगा जिले का 15वां ब्लॉक, तैयारियां पूरी

संबंधित समाचार