अमरोहा : धार्मिक टिप्पणी करने वाले शिक्षक के खिलाफ अभिभावकों का हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अभिभावकों ने कहा कि तिलक लगाने पर बच्चों के साथ मारपीट करता है शिक्षक

रहरा(अमरोहा), अमृत विचार। छात्र-छात्राओं से उनके धर्म के प्रति टिप्पणी करने पर अभिभावकों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि शिक्षक उनके बच्चों से धर्म के खिलाफ गलत बातें करता है और तिलक लगाकर आने पर मारपीट करता है।  

मामला गंगेश्वरी के ग्रामोदय इंटर कॉलेज का है। गांव गंगेश्वरी निवास वीरेंद्र सिंह, हरर्वेंद्र ठाकुर, यशपाल सिंह हेमराज सिंह, मुकेश कुमार आदि अभिभावक कालेज पहुंचे। उन्होंने शिक्षक सुमन कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक सुमन कुमार उनके बच्चों के साथ हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी करता है।

शिक्षक बच्चों से कहते हैं कि कांवड़ लाने वाले अंधभक्त हैं। मुख्यमंत्री उन पर फूल बरसाते हैं लेकिन बेरोजगारी को नहीं देखते। अभिभावकों का आरोप है कि उनके बच्चे स्कूल में तिलक लगाकर आते हैं तो शिक्षक उनकी पिटाई करते हैं। हंगामे के बाद अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई लिए प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र दिया है।

यदि मैंने किसी धर्म को लेकर कोई कमेंट किया है तो उसके लिए माफी मांगता हूं। कांवड़ यात्रा को लेकर मैंने सिर्फ इतना कहा था कि योगी सरकार द्वारा कांवड़ियों पर फूल बरसाना अच्छा है। लेकिन बेरोजगार यदि अपने रोजगार के लिए प्रदर्शन करते हैं तो उन पर लाठीचार्ज करना कहां का न्याय है। तिलक लगाने के ऊपर मैंने बच्चों की पिटाई नहीं की है। -सुमन कुमार, शिक्षक

अभिभावकों से लिखित में शिकायत ले ली गई है। जांच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-वरुण कुमार, प्रधानाध्यापक

ये भी पढ़ें:- 'पाकिस्तान दुनिया से लगा रहा मदद की गुहार, जबकि भारत चांद पर पहुंच गया...' नवाज शरीफ ने पूर्व जनरलों पर कसा तंज

 

संबंधित समाचार