रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 22 सितंबर को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही तारीखें, आजम खां और डा. तजीन फात्मा भी आरोपी

रामपुर, अमृत विचार। अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। जहां बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र दिया कि हमने सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर एप्लीकेशन लगाई है। जिसमें दो सप्ताह का समय दिया जाए। इस पर अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आपत्ति लगाई। अब इस मामले में 22 सितंबर को सुनवाई होना है।      

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

आजम खां, डा. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र दिया की हमने सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर एप्लीकेशन लगाई है।

जिसमें दो सप्ताह का समय दिया जाए। इस पर अभियोजन और वादी की और से कोर्ट में आपत्ति की गई। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि अब इस मामले में 22 सितंबर को होगी।

ये भी पढ़ें:- जहां से पैदा हुआ वहीं से लुप्त होने की कगार पर 'रामपुर हाउंड', पढ़िए रामपुर नवाबों के शिकारी डॉग की विशेष स्टोरी

संबंधित समाचार