बरेली: कमिश्नर ने देहात परमिट के ऑटो चलने पर जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर कार्रवाई के दिए निर्देश

बरेली, अमृत विचार। शहर में बड़ी संख्या में देहात परमिट के ऑटो चलने पर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अमृत विचार की खबर का संज्ञान लेते हुए एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर शहर में चलने वाले देहात परमिट के ऑटो के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं आरटीओ ने भी इनके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसके बाद एआरटीओ की टीम ने शहर में दो दिन में 12 ऑटो सीज किए हैं।

शहर में परिवहन और यातायात पुलिस की मिलीभगत से बड़ी संख्या में देहात परमिट के ऑटो दौड़ रहे हैं। अमृत विचार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर शहर में चलने वाले देहात परमिट के ऑटो पर कार्रवाई करने को कहा है। इसके अलावा आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह ने भी शहर में संचलित हो रहे देहात के ऑटो पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता ने सोमवार और मंगलवार को अभियान चलाकर 12 ऑटो सीज किए।

ये भी पढे़ं- बरेली: ओपीडी में समय पर उपस्थित न होने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार