प्रतापगढ़: जिला कारागार में पांच बंदी एचआईवी संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। जिला कारागार का मंगलवार को अपर जिला जज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार बरनवाल ने निरीक्षण किया। जिला कारागार में कई बंदी बीमार मिले। पांच एचआईवी संक्रमित हैं। उनके उपचार व्यवस्था का जायजा लेते हुए बेहतर इलाज का निर्देश जेल प्रशासन को दिया। उन्होंने निरीक्षण में बंदियों को विधिक रूप से जागरूक भी किया।

निरीक्षण के दौरान जेलर राजेश कुमार राय ने बताया कि जिला कारागार में 1199 बंदी हैं। इसमें 1029 विचाराधीन हैं। इसमें 31 महिला, 955 पुरुष और किशोर बंदियों की संख्या 43 है,जबकि 158 सिद्धदोष बंदी हैं। एडीजे ने कारागार में स्थित महिला बैरक एवं किशोर बैरक, पाकशाला, जेल अस्पताल, लीगल एण्ड क्लीनिक एवं वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम, पुस्तकालय कौशल विकास योजना प्रशिक्षण केंद्र सहित जेल परिसर की साफ-सफाई, महिला बंदियों की तलाशी रूम का निरीक्षण किया गया।

 जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक द्वारा बताया गया कि जेल अस्पताल में 12 बंदी भर्ती हैं। गंभीर रूप से बीमार बंदी ललित सरोज को चिकित्सक द्वारा एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया था, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया। यह भी जानकारी दी गई कि जिला कारागार में पांच बंदी एचआइवी संक्रमित हैं। 

उनका समय-समय पर जांच और उपचार किया जा रहा है। हेपेटाइटिस से पीड़ित एक बंदी है। इसके अलावा बंदियों को पढ़ाने, कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण केंद्र, सिद्धदोष बंदियो की अपील आदि पर भी एडीजे ने जरूरी निर्देश दिए। उप जेलर आफताब अहमद अंसारी,अभय प्रताप सिंह, तजीन फातिमा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : हलियापुर बनेगा जिले का 15वां ब्लॉक, तैयारियां पूरी

संबंधित समाचार