Kanpur Dehat: बाइक में टक्कर मार पलटी कार, जीजा-साले की मौत, गड्ढे में गिरे मृतक, परिजनों ने एसपी ऑफिस में किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत।

कानपुर देहात में कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे के आक्रोशित परिजनों ने एसपी ऑफिस में शव रखकर हंगामा किया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। शिवली क्षेत्र के मरहमताबाद गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने एसपी ऑफिस में शव रखकर हंगामा किया।


कानपुर देहात Accident

कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के हंसी निवादा गांव निवासी अनुज पाल (35) दूध का व्यापार करके जीवन यापन करते थे। वह बुधवार को अपने जीजा के यहा भैंस लेने रूरा थाना क्षेत्र दंबूपुरवा गांव गए थे। वहां से वह भैंस को लोडर में लदवाकर पीछे से बाइक पर सवार होकर अपने जीजा अवधेश उर्फ आल्हा (40) के साथ गांव हंसी निवादा जा रहे थे।

तभी शिवली कोतवाली क्षेत्र के रूरा-शिवली मार्ग पर मरहमताबाद गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जीजा साले उछलकर पानी भरे गड्ढे में गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पानी से बाहर निकलवाया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

जानकारी मिलते ही अनुज की पत्नी साधना बदहवास हो गई। जबकि पुत्र अनुराग व शिवपूजन का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं अवधेश की पत्नी संगीता समेत अन्य परिजन भी बिलखते रहे। कोतवाल शिव नारायण सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बाइक में टक्कर के बाद पलटी कार

बुधवार को रूरा-शिवली मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में दो लोगो की मौत हो गई है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार अपनी साइड से जा रहे थे। लेकिन कार लहराते हुए आई और हादसा कर दिया।

संबंधित समाचार