लखीमपुर खीरी: मैलानी में फिर बढ़ी बुखार पीड़ितों की संख्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी/मैलानी,अमृत विचार। नगर में एक माह से फैले बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रोज बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य महकमा उदासीन बना हुआ हैं।

समूचे नगर के विभिन्न मोहल्लों में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। प्राथमिक स्वास्यि केंद्र मैलानी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज के स्वास्थ्यकर्मी केवल खानापूर्ति कर रहे हैं दो दिन से नगर में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भी नहीं गई है, मजबूरन बुखार पीड़ितों को निजी चिकित्सालय में अपना इलाज कराना पड़ रहा हैं।

वर्तमान में मैलानी के मोहल्ला गौतम नगर की सभासद नाजमा बेगम (34), उनके पति मुस्ताक अली (35), पुत्री आर्मा (15), जीशान (12), इमरान (10) बुखार से पीड़ित नए मरीज बढ़े हैं जिनकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है, फिर भी स्वास्थ्य कर्मियों के न पहुंचने से सभी लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: दो पक्षों में जमकर मारपीट, ईट पत्थर और चले धारदार हथियार...पांच घायल

संबंधित समाचार